image: Ravindra jadeja breaks legend kapil dev’s record-0317

रविंद्र जडेजा वो कर दिया...जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए...सब हुए हैरान !

Mar 27 2017 7:32PM, Writer:मीत

रविंद्र जडेजा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अब इस गेंदबाज ने कपिल देव और मिशेल जॉनसन जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। जडेजा ऐसे तीसरे ऑलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और 50 से ज्यादा विकेट लिए हैं। जाहिर है कि जडेजा लगातार वर्ल्ड क्रिकेट में बाकी सूरमाओं के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने ये कारनामा 1979-80 के दौरान किया था। आखिरकार जडेजा ने अब कपिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने 2009-09 के सेशन में इस बात को अंजाम दिया था। धर्मशाला में हुए मैच में जडेजा ने पहली पारी में 63 रनों की पारी खेली।

जिस वक्त जडेजा 9 रनों के निजी स्कोर पर पहुंचे तो उन्होंने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे कर दिए। हाल ही में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी जडेजा ने धमाल मचाया हुआ है। जडेजा आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त पहले नंबर के टेस्ट गेंदबाज हैं। मैदान पर उनकी गेंदबाजी की कला से हर कोई प्रभावित होता है। धर्मशाला में हुए टेस्ट मैच में भी जडेजा कंगारुओं के लिए बड़ी मुसीबत बने। इसके अलावा पूरी सीरीज में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाम में दम कर दिया। हर बल्लेबाज के लिए वो इस वक्त कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। जडेजा ने इस सीजन में अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 42.76 के एवरेज से 556 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में जडेजा ने इस सीजन में 68 विकेट अपने नाम किए हैं। कपिल देव ने 1979-80 के दौरान 13 मैचों में 535 रन बनाए थे और 63 विकेट लिए थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home