उत्तराखंड के सिंगर का रेपर बादशाह के साथ पहाड़ी गाना...देखिए ये सुपरहिट वीडियो !
Mar 27 2017 9:36PM, Writer:मीत
जुबिन नौटियाल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। उत्तराखंड का ये सिंगर आजकल बड़ी धूम मचा रहा है। इस बीच जुबिन ने उत्तराखंड के एक फेमस गीत को नए अवतार में रेपर बादशाह के साथ नए अंदाज में पेश किया है। बेहतरीन आवाज के धनी जुबिन ने इस गीत को बड़े ही शानदार तरीके से गाया है। ये गाना एमटीवी स्टूडियो में गाया गया है। इस गाने को एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा. बताते चले कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 मार्च को पोस्ट किया गया था। इसके बाद 26 मार्च दोपहर तक सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 12 लाख से ज्यादा लोगे इस वीडियो को देख चुके थे। इस वीडियो को 40,000 से अधिक पसंद किया और 12,000 से अधिक शेयर मिल चुके हैं। प्रसिद्ध पहाड़ी गीत 'ओ साथी ओ साथी' को बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने फेमस रेपर बादशाह के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया है।आपको बता दें कि जुबिन जौनसार के रहने वाले हैं।
मूल रुप से इस गाने को जौनसारी गायक खजान दत्त शर्मा द्वारा गाया गया है। अपने प्रियजनों को याद करते हुए बनाया गया है। उत्तराखंड के जिला जौनसार में ये भाषा बोली जाती है। जहां महाभारत में कौरवो को पांडवों की उत्पत्ति का पता चला था है। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो पागल हुए बिना नहीं रह पाएंगे। ‘हम्मा-हम्मा’ सिंगर जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘हाय दिल’ रिलीज हो गया है। जिसको लेकर उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जहां उन्होंने लाइव गाना भी गाया। ‘हाय दिल’ गाना रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गया था, जिसको लेकर जुबिन नौटियाल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक भी जुबिन ने दिया है।