image: Kapil sharma show trp decrease-0317

कपिल शर्मा का शो बंद होने वाला है...‘डॉक्टर गुलाटी’ का श्राप लग गया !

Mar 28 2017 9:42AM, Writer:प्रगति

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। कपिल शर्मा अकेले दर्शकों को हंसाने में नाकामयाब हो गए हैं। सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा के शो छोड़कर जाने के बाद कपिल के शो की लोकप्रियता में जोरदार झटका लगा है। यू- ट्यूब पर शो के दो लेटेस्ट एपिसोड्स पर नजर डाले तो पता चलता है कि शो को लाइक के बजाए तीन गुना ज्यादा लोगों ने डिस्लाइक किया। सोमवार रात 9 बजे तक राजू श्रीवास्तव समेत कई कॉमेडियंस के साथ किए 93वें एपिसोड पर 37 हजार से ज्यादा डिस्लाइक आए, जबकि 10 हजार के आसपास लोगों ने इसे पसंद किया। नापसंद करने का सिलसिला मनोज वाजपेयी के साथ किए शो में भी जारी रहा जिसे 64 हजार से ज्यादा डिस्लाइक मिले, जबकि लाइक सिर्फ 17,146 मिले। इससे पहले के ज्यादातर एपिसोड्स को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था।

ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एपिसोड को नापसंद करने वालों की संख्या पसंद करने वालों की संख्या से ज्यादा है। इस गिरती लोकप्रियता के बीच खबर ऐसी भी आ रही है कि सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकती है, यदि ऐसा हुआ तो यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। आपको बता दे कि कपिल शर्मा का ये शो पिछले एक साल से कॉमेडी रिएलिटी शोज़ की टीआरपी में टॉप पर रहा और इस शो ने सलमान के होस्ट किए शो बिग बॉस को भी टीआरपी में पछाड़ा। इस पसंद-नापसंद में आए अंतर की बड़ी वजह सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुए झगड़े को माना जा रहा है जिसका पूरा असर शो की टीआरपी पर देखने को मिला है। ऑनलाइन दर्शकों की भारी नापसंद के बाद कपिल शर्मा का अकेले शो हिट करा लेने का सपना टूटता दिख रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home