image: Donald trump called narendra modi-0317

पीएम मोदी की ताकत से डोनाल्ड ट्रम्प हैरान...अमेरिका में भी जय-जयकार !

Mar 28 2017 4:14PM, Writer:जलीश

हाल में हुए पांच राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पूरी दुनिया मोदी का लोहा मान रही है। सबसे ताकवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने खुद सोमवार को पीएम मोदी को फोन किया है, और बंपर जीत के लिए उन्हें बधाई दी। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये तीसरा मौका था जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से फोन पर बात की। सबसे पहले राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर 9 नवंबर को पीए मोदी ने ट्रंप को फोन कर उन्हें बधाई थी...उसके बाद राष्ट्रपति बनने के 4 दिन बाद डोनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, भारत को अपना सच्चा दोस्त मानता है और दोनों देश सभी वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी कई बार डोनल्ड ट्रंप मोदी की तारीफ कर चुके हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप को भारतीय समुदाय का भारी समर्थन मिला था। तब भारतीयों को रिझाने के लिए रिपल्बिकन पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो में पीएम मोदी के चुनाव प्रचार की तर्ज पर 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' का नारा दिाया था। दोनों देशों के नेताओं के बीच भले ही तीन बार बात हो चुकी हो, दोनों कई बार एक दूसरे का समर्थन करते भी दिखे हों, लेकिन अब तक दोनों की मुलाकात नहीं हुई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रही है। कुल मिलाकर ट्रम्प ने भी मोदी के जलवे को सलाम किया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home