image: Roadrage in rajasthan-0317

देखिए...LIVE मर्डर...बीच सड़क पर हुआ इंसानियत का कत्ल !

Mar 28 2017 7:45PM, Writer:हैदर

रोडरेज की दिल दहला देने वाली ये वारदात राजस्थान में चूरू के सरदारशहर की है। यहां के घंटाघर इलाके में दूध ले जा रहे बाइक सवार और ऑटो ड्राइवर के बीच साइड को लेकर बीच सड़क पर विवाद हो गया। पहले तो ऑटो ड्राइवर और दूधवाले के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और फिर झगड़ा बढ़ता चला गया। इस बीच गुस्से में ऑटो ड्राइवर पेचकस निकालता है और दूधवाले पर हमला कर देता। दूधवाले ने पहले तो ऑटो ड्राइवर से खुद को बचाया। इसी बीच दूधवाले की नजर सड़क पर पड़े पत्थर पड़ती है। गुस्से में लाल दूधवाला पत्थर उठाकर ऑटो ड्राइवर के सिर पर दे मारता है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात को बीच सड़क पर लोग देखते रहते हैं। सवाल ये है कि आखिर लोग चुप क्यों खड़े थे। मौके पर किसी ने अगर कुछ किया होता तो शायद ऐसा नहीं होता।

ज्यों ही पत्थर ऑटो ड्राइवर के सिर पर लगता है। ऑटो ड्राइवर सड़क पर गिर पड़ता है। ऑटो ड्राइवर के सड़क पर गिरते ही भीड़ की आंख खुलती है। लेकिन तब तक ज्यादा देर हो चुकी थी। दूधवाला संगीन वारदात को अंजाम दे चुका था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वो आखिर क्या करें। इस बीच एक शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से ऑटो ड्राइवर को अस्पताल तो पहुंचा गया। लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए और उसकी मौत हो गई। ये घटना छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई थी, लेकिन ऑटो ड्राइवर की जान जाने के बाद ही खत्म हुई। इस तस्वीर को देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि किस तरह से देश में इंसानियत अब दम तोड़ती जा रही है। सवाल इंसानियत का ही है और हर किसी को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home