image: Mulayam singh angry on akhilesh yadav again-0317

मुलायम ने दिया बेटे अखिलेश को झटका...बाप को ज्ञान दोगे अब !

Mar 28 2017 8:25PM, Writer:Riteish

यूपी में सपा के हाल फिर से गड़बड़ाते दिख रहे हैं। सोमवार को अखिलेश गुट ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में न तो मुलायम सिंह पहुंचे और न ही शिवपाल यादव पहुंचे। दोनों अखिलेश से नाराज बताए जा रहे हैं। नाराजगी का कारण राम गोविंद को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाना बताया जा रहा है। मुलायम को किनारे करते हुए अखिलेश ने नेता विपक्ष का फैसला खुद ही कर लिया था। जबकि हार के बाद माना जा रहा था कि मुलायम का कद और रुतबा फिर से बढ़ेगा। मुलायम सिंह आजम खान को नेता विपक्ष बनाना चाहते थे। लेकिन अखिलेश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद अब आलम ये है कि समादवादी राजनीति के विरासत को थामने के लिए नई पार्टी के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली सपा को केवल 47 सीटेंं मिली थी। मुलायम ने हार के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को जिम्मेदार माना था। वहीं शिवपाल यादव भी अखिलेश से खार खाए बैठे हैं। पार्टी में शिवपाल की भूमिका लगभग खत्म हो गई है। अखइलेश पार्टी के संविधान में बदलाव करके नए पदों का गठन कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक नई समाजवादी पार्टी का जन्म होने वाला है। शिवपाल पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव के नतीजों के बाद कुछ धमाल होगा। अब नतीजे भी आ गए हैं। अखिलेश चुनावी मोर्चे पर बुरी तरह से फेल भी हो चुके हैं। सवाल इस बात का है कि क्या मुलायम सिंह यादव एक नई समाजवादी पार्टी खड़ी करने के मूड में हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home