Video:पहली बार सुनिए पहाड़ी रैप...हनी सिंह, बादशाह के छूटे पसीने..ये है ‘निराला’ की लहर !
Mar 29 2017 2:10PM, Writer:मीत
क्या आपने कभी निराला जी का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना है तो आज जरूर सुन लीजिए। आप ये गाना सुनेंगे तो खुद को नई दुनिया में पाएंगे। एक ऐसी दुनिया जहां उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। आपने पांडवाज का गाना सुना होगा। किशन महिपाल का गाना सुना होगा, लेकिन अब आप पहाड़ी रैप सुनिए, वो भी एकदम नए अंदाज में। आप इस गाने को सुनकर अंदाजा लगा सकते हैं कि पहाड़ में संगीत अब किस नई दिशा में जा रहा है। इस गाने में निराला जी ने बेहद ही शानदार तरीके से रैप किया है। गाने के बोल हैं ‘भैर तू एजा, मुखड़ी दिखे जा’। इसके बाद तो गाने में शब्दों का कुछ इस तरीके से बांधा गया है कि सब कुछ सोच से परे चला जाता है। आपका एक बार ये गाना देखना बेहद जरूरी है।
ये गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार आपको पहाड़ी रैप बड़े ही सधे अंदाज में सुनने को मिल रहा है। इस गाने के जरिए कहा जा सकता है कि आगे आने वाले वक्त में पहाड़ी गानों की पूरी दुनिया में धूम मचने वाली है। निराला के इस रैप में वो सब कुछ है, जो आपको किसी रैप गाने में चाहिए। शानदार लोकेशन, बेहतरीन कैमरा वर्क और बेहतरीन अदाकारी का नमूना है ये पहाड़ी रैप। इसके साथ ही देखा जा रहा है कि अब युवाओं के दिल में अपनी भाषा और अपनी बोली को लेकर लगातार प्यार बढ़ता जा रहा है। निराला के इस गाने से तो ये ही लगता है कि आने वाले वक्त में वो और भी बेहतरीन गाने लाकर हर किसी को खुश कर देंगे। फिलहाल तो आप भी निराज के इस गाने का लुत्फ उठाइए।