image: Muslim girl married to hindu boy due to talak matter

ट्रिपल तलाक का साइड इफेक्ट ! जानिए आखिर मुस्लिम लड़की ने क्यों की हिंदू लड़के से शादी ?

Mar 30 2017 5:31PM, Writer:हैदर अली खान

ट्रिपल तलाक पर आपने तकरार देखी होगी। लेकिन आज हम आपको ट्रिपल तलाक के साइड इफेक्ट की एक तस्वीर से रूबरू कराने जा रहे हैं। ये खबर राजस्थान के फलौदी से है। यहां की एक मुस्लिम लड़की की माने तो उसके मन में ट्रिपल तलाक का इतना खौफ बढ़ गया था कि उसने अपनी शादी हिंदू समाज के एक लड़के से कर ली। तीन तलाक का टेरर मुस्लिम समुदाय के महिलाओं में आपने देखा होगा। इसके विरोध में आवाज उठाते भी आपने सुना होगा। लेकिन इसके खिलाफ लीक से हटकर फैसला लेते शायद ही आपने कहीं देखा या सुना हो। फलौदी में ये जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के सुर्खियों में बनने की वजह है इनका अलग-अलग धर्म से होना। इन दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत थी। लड़की मुस्लिम समाज से है और लड़का हिंदू समाज से लेकिन शादी के बीच लड़की ने धर्म को आड़े नहीं आने दिया।

लड़की का कहना है कि बचपन से ही उसके दिमाग में तीन तलक का डर घर कर गया था और वो अक्सर ये सोचती थी कि जो लड़की जन्म-जन्म का साथ निभाने का सपने लिए निकाह करती है और अपने पति का हाथ थामती है। हर सुख दुख में अपने पति के साथ रहती है। वो रिश्ता सिर्फ तीन तलाक से कैसे तोड़ दिया जाता है। उसे डर था कि कहीं उसके साथ भी ऐसा ना हो। जिसके बाद उसने फैसला कर लिया कि वो मुस्लिम समुदाय में शादी ही नहीं करेगी। लड़की का कहना है कि उसे बचपन से ही हिंदू धर्म पसंद था। हिंदू धर्म को वो खुद के लिए सुरक्षित मानती है। उसका कहना है कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, और यही वजह है कि उसने अपने समाज के लड़के से नहीं बल्की हिंदू समाज के लड़के से शादी करने में बेहतरी समझी। लड़की का कहना है कि उसने ऐसा करके खुद को तीन तलाक के टेरर से सुरक्षित कर लिया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home