रहाणे ने वो कर दिया, जो कोहली भी नहीं कर पाए...तेंदुलकर को दी सीधी टक्कर !
Mar 30 2017 7:02PM, Writer:मीत
धर्मशाला में विराट की जगह टीम की कप्तानी की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी। रहाणे ने इस मैच में पहली बार कप्तानी की और अपने करियर में कप्तानी वाले पहले ही मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड तैयार कर दिया। बतौर कप्तान रहाणे ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की और इसके साथ ही वो एक खास क्लब में शामिल हो गए। अपनी कप्तानी में पहले मैच में जीत दिलाने वाले रहाणे भारत के 9 वें कप्तान बने हैं। इस कामयाबी के साथ ही रहाणे ने विराट को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। केवल विराट ही नहीं बल्कि अजहर को भी रहाणे ने इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा ये रिकॉर्ड बनाने के साथ ही रहाणे ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी। आपको बता दें कि धोनी ने बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेला था और इस मैच में टीम को जीत हासिल हुई थी। भारतीय टीम ने 8 विकेट से ये मैच अपने नाम किया था। इसके अलावा अनिल कुंबले के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है।
अनिल कुंबले ने बतौर कप्तान पहला टेस्ट नवंबर 2007 को दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। इसके अलावा धाकड़ वीरेंद्र सहवाग के नाम भी ये रिकॉर्ड है। वीरेंद्र सहवाग ने बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 259 रनों से जीत हासिल की थी। इसके अलावा बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। गांगुली ने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में भारत को 9 विकेट से जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा टीम इंडिया के मास्ट बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अक्टूबर 1996 में दिल्ली में ये मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। अब रहाणे ने तेंदुलकर की भी बराबरी कर दी है।