image: Bus collides with divider at Dehradun Lachhiwala toll plaza

देहरादून: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बस..कई चोटिल

देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर एक दुर्घटना की खबर है। यहां टोल प्लाजा पर एक पर अनियंत्रित हो गई।
Jan 4 2022 11:52AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उधर राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर लगाम लगाना एक चुनौती सा बन गया है। इस बीच देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर एक दुर्घटना की खबर है। यहां टोल प्लाजा पर एक पर अनियंत्रित हो गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह हादसा कितना बड़ा हो सकता था। दुर्घटना में कई सवारियों को चोट आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह बस देहरादून की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। टोल प्लाजा पर बस चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। इस वजह से बस टोल लाइन में जाने के बजाय डिवाइडर पर चढ़ गई। ये प्राइवेट बस बताई जा रही है जो देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही थी बस में बैठे कहीं सवारियों को चोट आई है। एंबुलेंस के माध्यम से चोटिल लोगों को देहरादून के दून चिकित्सालय ले जाया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home