image: Shabuddin and chota rajan in tihar jail-0317

डॉन ने बाहुबली की नाक में किया दम ! तिहाड़ जेल में ये क्या हुआ ?

Mar 31 2017 12:04PM, Writer:हैदर अली खान

जिस बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया, ताकि वो पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़े पीड़ितों की नाक में दम ना कर सके, उसी बाहुबली की नाक में अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन ने दम कर रखा है। चौंकिए मत क्योंकि ये छोटा राजन और शहाबुद्दीन के बीच गैंगवॉर से जुड़ा मामला नहीं है। सीवान का ये बाहुबली छोटा राजन के कमरे से टीवी पर गानों की आवाजें आने से बेहद परेशान है। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन के आस-पास के सेल में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भी रखा गया है। बाहुबली की शिकायत है कि छोटा राजन को टीवी दिया गया है। शहाबुद्दीन की और भी शिकायतें हैं।

ये भी शिकायत है कि पड़ोस के सेल में रहने वाले दूसरे कैदियों को भी टीवी दिया गया है। और इन कैदियों की सेल से हमेशा गानों की आवाजें आती रहती हैं। बाहुबली शहाबुद्दीन का कहना है कि उसे तिहाड़ जेल में 24 घंटे अकेलेपन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में न तो वो किसी से बात कर पाता है और ना ही किसी से मिल पाता है। और यही वजह है कि बाहुबली ने जेल के अधिकारियों से खुद के लिए भी एक टीवी की मांग की है। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल नंबर एक में रखा गया है। इस सेल में सिर्फ एक ही कैदी को रखा जाता है। सेल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए इस बात को भी सुनिश्चित किया जाता है। इसी अकेलेपन से बाहुबली बेहद परेशान है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home