image: Charu semwal nice song on you tube-0317

Video: पहाड़ी लड़की का यू-ट्यूब पर धमाल...करोड़ों लोगों को बनाया ‘जबरा’ फैन !

Mar 31 2017 5:54PM, Writer:मीत

क्या आपने चारू सेमवाल का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना तो जान लीजिए। ये वो लड़की है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ चारू सेमवाल ने भी अपनी जिंदगी में किया है। चारू आज बेहतरीन सिंगर बन चुकी हैं। जहां जाती हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। देहरादून की रहने वाली चारू ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए चारू ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखा गया गाना 'ह्यूंद का दिन' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।

दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चारू ने यू-ट्यूब चैनल पर ‘ज्यू नी लगदू स्वामी जी तुम बिना’ गाने को भी बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी चारू के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल चारू को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home