image: Trivendra singh rawat to take strong action against drugs and alcohol-0317

त्रिवेंद्र सिंह रावत रचने वाले हैं इतिहास...मोदी से लेकर योगी तक बोले शानदार !

Mar 31 2017 6:22PM, Writer:Riteish

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ लेने के बाद से अब तक कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके कारण वो यूपी के सीएम योगी की तरह मीडिया में छा जाएं। दरअसल त्रिवेंद्र सिंह रावत परदे के पीछे रहकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। शपथ लेने के बाद से अब तक उन्होंने उत्तराखंड की समस्याओं और उनके समाधान की तलाश की थी। अब वो उत्तराखंड की सियासी संरचना को समझ गए हैं। जल्द ही वो ऐसे फैसले लेने वाले हैं जिनके चलते यूपी के सीएम योगी की चमक भी फीकी पड़ने वाली है। हम जिस फैसले की बात करने वाले हैं अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वो फैसला कर लिया तो पूरे देश में वो एक मिसाल बन जाएंगे। जी हां मुद्दा ही कुछ ऐसा है जिस पर फैसला लेकर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र इतिहास रच देंगे।

दरअसल ये मुद्दा है शराबबंदी का। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एलान किया था कि वो राज्य से नशे को उखाड़ फेंकेंगे। इसी कोशिश में उन्होंने राज्य की आबकारी नीति में बदलाव का संकेत दे दिया है। हालांकि पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो उत्तराखंड में पूर्ण शराबबंदी को लागू करने वाले हैं. लेकिन इसमें थोड़ा पेंच है। लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस से खास फर्क नहीं पड़ रहा है। वो नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शराब को धीरे धीरे कम किया जाएगा। राज्य सरकार एक लंबी योजना के तहत राज्य में शराब को नियंत्रित करने की कोशिश करेगी। साफ है कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य को नशे से मुक्त कर पाए तो वो इतिहास पुरुष बन जाएंगे। शराब से सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू होता है। इसको देखते हुए ये माना जा रहा है कि शराब कारोबारियों के दिन देवभूमि में पूरे होने वाले हैं। अगर ऐसा हो गया तो त्रिवेंद्र सिंह रावत नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कतार में खड़े हो जाएंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी के लिए भी एक नजीर पेश कर देंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home