image: Australian cricketer ed cowan wanted to hit virat kohli-0317

एक कंगारू विराट कोहली को जान से मारना चाहता था...साजिश हुई बेनकाब !

Mar 31 2017 9:23PM, Writer:Riteish

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। दरअसल एक कंगारू खिलाड़ी ने बयान ही ऐसा दिया है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खइलाड़ियों की खेल भावना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस खिलाड़ी ने कहा है कि वो एक समय में कोहली के सीने में स्टंप् घोपना चाहते थे. इस बयान के साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड़ में हाहाकार मच गया। इस खिलाड़ी का नाम है एड कोवन, ये ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं। एड कोवन ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए शुक्रवार को कहा कि एक समय वो स्टंप उखाड़कर कोहली के सीने में घोपना चाहते थे। अपनी इस मशा के पीछे कोवन ने जो कारण बताया है वो और हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि कोहली ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद वो इंडिया के मौजूदा कैप्टन को स्टंप घोपना चाहते थे।

एड कोवन के खुलासे से साफ है कि कंगारू खिलाड़ियों की खेल भावना क्या है। एड कोवन ने बताया कि उस सीरीज के दौरान उनकी मां बहुत बीमार थी। विराट कोहली ने कुछ ऐसा कहा जो ठीक नहीं था। कोवन ने कहा कि कोहली को इस बात का अंदाजा तब तक नहीं हुआ जब तक अंपायर ने उनसे नहीं कहा कि तुमने सीमा लांघ दी है। उसके बाद कोहली ने माफी मांगी। हालांकि कोहली को स्टंप घोपकर मारने की हसरत रखने वाले एड कोवन कोहली को बहुत बड़े फैन हैं। कोवन ने कहा कि मुझे गलत मत समझिए। मैं कोहली की क्रिकेट का प्रशंसक हूं। वो बेहतरीन क्रिकेटर है। फिलहाल कोवन के इस खुलासे के बाद एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट राइवलरी चर्चा में आ गई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home