image: Mystery of roopkund solved-0317

उत्तराखंड में रूपकुंड के रहस्य का खुलासा...जानिए...कहां से आए इस झील में कंकाल !

Mar 31 2017 9:24PM, Writer:

दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में सुनकर काफी हैरत होती है। हालांकि, इस मामले में भारत भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको यहां 10 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। इनमें कोई जगह इंसानी खोपड़ी से भरी झील के लिए जानी जाती है, तो कोई सांपों के बसेरे के लिए। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रूपकुंड लेक को इंसानी खोपड़ी की झील भी कहा जाता है। यह झील लोगों के लिए आज भी मिस्ट्री बनी हुई है क्योंकि यहां अब तक 600 से ज्यादा पुरानी इंसानी खोपड़ियां मिल चुकी हैं।आखिरकार उत्तराखंड के रूपकुंड में कंकाल झील के रहस्‍य से परदा उठ गया है. वैज्ञनिकों का कहना है कि जमी झील के पास मिले लगभग 200 कंकाल नौवीं सदी के उन भारतीय आदिवासियों के हैं जो ओले की आंधी में मारे गए थे। इन कंकालों को सबसे पहले साल 1942 में ब्रिटिश फॉरेस्‍ट गार्ड ने देखा था। शुरुआत में माना जा रहा था कि ये नर कंकाल उन जापानी सैनिकों के थे जो द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान इस रास्‍ते से गुजर रहे थे, लेकिन अब वैज्ञानिकों को पता चला है कि ये कंकाल 850 ईसवी में यहां आए श्रद्धालुओं और स्‍थानीय लोगों के हैं।

शोध से खुलासा हुआ है कि कंकाल मुख्‍य रूप से दो समूहों के हैं। इनमें से कुछ कंकाल एक ही परिवार के सदस्‍यों के हैं, जबकि दूसरा समूह अपेक्षाकृत कद में छोटे लोगों का है। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन लोगों की मौत किसी हथियार की चोट से नहीं बल्कि उनके सिर के पीछे आए घातक तूफान की वजह से हुई है। खोपड़ियों के फ्रैक्चर के अध्ययन के बाद पता चला है कि मरने वाले लोगों के ऊपर क्रिकेट की गेंद जैसे बड़े ओले गिरे थे।'कंकाल झील' के नाम से मशहूर ये झील हिमालय पर लगभग 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल जब भी बर्फ पिघलती है तो यहां कई सौ खोपड़ियां देखी जा सकती हैं। पहले कहा जाता था कहा जाता था कि यह खोपड़िया कश्‍मीर के जनरल जोरावर सिंह और उसके आदमियों की हैं, जो 1841 में तिब्‍बत के युद्ध से लौट रहे थे और खराब मौसम की जद में आ गए। ऐसा भी कहा जाता था कि ये लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ गए होंगे या फिर तालाब के पास आत्‍महत्‍या की कोई रस्‍म निभाई गई होगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home