‘तेरी खुद’...ये गाकर पहाड़ी लड़की ने सभी का दिल जीत लिया...सुनिए...फैन हो जाएंगे।
Apr 1 2017 5:39PM, Writer:मीत
आज हम आपको पूजा थपलियाल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो लड़की है, जिसकी आवाज में जादू है। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसमें पूजा ने नरेंद्र सिंह नेगी के तेरी खुद गाने को सधे अंदाज में गाया है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ पूजा ने भी अपनी जिंदगी में किया है। पूजा आज बेहतरीन सिंगर बन चुकी हैं। जहां जाती हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। अपनी आवाज से ही पूजा थपलियाल ने करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए पूजा ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखा गया गाना 'तेरी खुद' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।
दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि पहाड़ के ऐसे सितारों को भी बड़ा मंच मिले। उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूजा ने यू-ट्यूब चैनल पर ‘तेरी खुद’ गाने को भी बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी पूजा थपलियालके कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल पूजा को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।