आजादी के बाद पीएम मोदी का सबसे बड़ा कदम…रफ्तार पकड़ेगा हिंदुस्तान !
Apr 1 2017 7:52PM, Writer:मीत
पीएम मोदी अपनी नीतियों और फैसलों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बीच आजादी के बाद पहली बार हिंदुस्तान में बड़ा टैक्स सुधार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल इस नई टैक्स व्यवस्था के लिए नए नियम तैयार करेगी। देश का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार माने जाने वाले जीएसटी बिल को लोकसभा ने आखिरकार पारित कर दिया। लोकसभा में जीएसटी से जुड़े चार बिलों इंटीग्रेटेड जीएसटी, सेंट्रल जीएसटी, कॉम्पेंसेशन जीएसटी और यूनियन टेरिटरी जीएसटी बिलों को संशोधनों के बाद पास किया। इसके लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से जीएसटी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि GST काउंसिल हर सामान पर टैक्स का रेट तय करेगी। काउंसिल इस बात का भी ध्यान रखेगी कि तमाम वस्तुओं पर टैक्स की नई दरें मौजूदा दरों के बराबर ही हों।
इसके अलावा देश के अलग अलग राज्यों की विधानसभाओं को अपना-अपना जीएसटी बिल पास करना होगा। इसके अलावा GST के हर मुद्दे पर नजर रखने के लिए सरकार अलग अळग 10 तरह के ग्रुप तैयार करेगी। कहा जा रहा है कि अगर सब ठीक ठाक रहा तो 1 जुलाई से देशभर में समान टैक्स प्रणाली लागू की जाएगी। दरअसल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक ऐसा टैक्स है जो नेशनल लेवल पर किसी भी सामान की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और इस्तेमाल पर लगेगा। इस सिस्टम के लागू होते ही तमाम तरह के टैक्स खत्म हो जाएंगे। इनमें सेंट्रल सेल्स टैक्स , चुंगी, एंट्री टैक्स, राज्य स्तर के सेल्स टैक्स या वैट, स्टैंप ड्यूटी, लॉटरी टैक्स, टर्नओवर टैक्स, टेलिकॉम लाइसेंस फी, सामान के ट्रांसपोटेर्शन पर लगने वाले टैक्स और बिजली के इस्तेमाल या बिक्री पर लगने वाले टैक्स खत्म हो जाएंगे। इस तरह से गुड्स और सविर्सेज की खरीद पर अदा किए गए GSTको उनकी सप्लाई के वक्त दिए जाने वाले GST के मुकाबले एडजस्ट कर दिया जाता है।