उत्तराखंड की इस बिटिया का देश में जलवा...साबित कर दिया…’पहाड़ियों में दम है’ !
Apr 2 2017 10:19AM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड की बेटी तनुजा केष्टवाल ने नेट परीक्षा में पूरे देश में 20वां रैंक हासिल करके देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। तनुजा पौड़ी गढ़वाल के सतपुली की रहने वाली है । तनुजा का सपना गरीब मेधावी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर केमेस्ट्री के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। तनुजा खुद केमेस्ट्री की प्रोफेसर बनने का ख्वाब सजाए हुए हैं। तनुजा ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सतपुली से पूरी की है । तनुजा ने गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से केमेस्ट्री से बीएससी और एमएससी करने के बाद 2016 में होने वाली नेट की परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पूरे देश में 20वीं रैंक हासिल की और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रौशन किया।
इसके अलावा आपको बता दें कि तनुजा के पिता सच्चिदानंद केष्टवाल बीएसएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं और मां सुशीला देवी एक हॉउस वॉइफ हैं। जो अपनी बेटी पर आज गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं तनुजा कहती हैं कि उनके माता- पिता उनके रोल मॉडल हैं। जिनकी पॉजिटिव सोच की वजह से वे आज इस मुकाम को हासिल कर पाई हैं। साथ ही तनुजा का सपना गरीब बच्चों के सपने को पूरा करना है वो उन्हें फ्री में कोचिंग देकर आगे बढ़ाना चाहती हैं। तनुजा ने कहा कि अगर किसी काम को आप शिद्दत से करते हैं तो सफलता जरुर मिलती है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड की इस बिटिया ने साबित कर दिया है कि अगर आपके दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो , तो आप कोई भी बड़ा लक्ष्य आसानी से हालिस कर सकते हैं।