image: Changes from first april-0417

अच्छी-बुरी दोनों खबर लेकर आया अप्रैल…जानिए...कैसे बदली है आपकी जिंदगी ?

Apr 2 2017 11:16AM, Writer:जलीश

आज से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो चुका है। नये वित्तीय वर्ष के साथ ही आम लोगों के साथ ही सरकार का काम-काज भी नये तरीके से शुरू हो जाता है। इस नये साल में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जिसका आम लोगों पर भी असर पड़ेगा। जिनके पास एसबीआइ में खाता है अब उन्हें मिनिमम बैलेंस मेनटेन करना पड़ेगा, नहीं तो जुर्माना देना पड़ेगा। मेट्रो में एसबीआई अकाउंट होल्डर को अब खाते में 5000 रुपये रखना जरूरी होगा, नहीं तो 50 से 100 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। अर्बन ब्रांच में 3,000, सेमी-अर्बन क्षेत्रों के बैंक खातों में 2,000 और रूरल क्षेत्रों के बैंक खातों में 1,000 रुपये नहीं रखने पर 20 से 50 रुपये का जुर्माना लगेगा। एसबीआइ आज से हर महीने तीन से ज्यादा नकदी लेन-देन पर 50 रुपये शुल्क वसूलेगा। एचडीएफसी में चार बार और आइसीआइसीआइ में भी ज्यादा निकासी पर शुल्क लगेगा। भारतीय मानक ब्यूरो ने भी एक अप्रैल से हॉलमार्क शुल्क बढ़ा दिए हैं।

अब आपको सोने के गहनों पर हॉलमार्क करने के लिए 35 रुपये प्रति नग अदा करना होगा। इससे पहले इसके लिए 25 रुपये प्रति नगद अदा करना होता था। इसके अलावा एक खेप के लिए 200 रुपये न्यूनतम शुल्क देना होगा, जो पहले 150 रुपये था। हालांकि चांदी के हॉलमार्क शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुए है। ट्रेन से सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है। ई-टिकट बुक कराने पर अब सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। इसका ऐलान वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ही कर दिया था। अब ऑनलाइट टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को 15 से 20 रुपये तक की बचत होगी। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में रियायत के लिए एक अप्रैल से आधार कार्ड अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। रेलवे की विकल्प योजना आज से लागू हो जायेगी। इसके तहत वेटिंग लिस्टवाले यात्रियों का टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, तो दूसरी ट्रेन में बर्थ खाली होने पर उनका टिकट उस ट्रेन में कन्फर्म कर दिया जायेगा। इसके लिए उनको टिकट बुक करते समय विकल्प देना अनिवार्य होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home