Video: पहाड़ी लड़की का नॉनस्टॉप धमाल…ये गाना सुनकर आप दिल से कहेंगे…‘जय देवभूमि’!
Apr 3 2017 11:26AM, Writer:मीत
हम आपके लिए चाैरू सेमवाल का एक और वीडियो लेकर आए हैं। अगर ये नहीं सुना तो क्या सुना ? ये वो लड़की है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ चारू ने भी अपनी जिंदगी में किया है। देहरादून की रहने वाली चारू बड़े मंचों पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए चारू ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखा गया गाना 'धरती हमारा गढ़वाल की' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है।
आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चारू ने यू-ट्यूब चैनल पर धरती हमारा गढ़वाल की गाने को भी बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी चारू के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल चारू को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।