पीएफ अकाउंट वालों के लिए मोदी का गिफ्ट ...आपके लिए हुए 4 बड़े फैसले !
Apr 3 2017 5:13PM, Writer:मीत
नए फाइनेंशियल ईयर यानी 2017-18 में प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर्स को 4 नई खुशखबरी दी जा रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी बता चुके हैं कि ईमानदार लोगों के लिए सरकार कई राहत भरे फैसले करेगी। इसी कड़ी में अब पीएफ अकाउंट होल्डर्स को कुछ राहतें दी गई हैं। सरकार इसके लिए मौजूदा ईपीएफ एक्ट में संशोधन करने जा रही है। बताया जा रहा है कि ईपीएफओ इस साल मई से ऑनलाइन पीएफ विद्ड्रॉअल की फैसिलिटी भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पीएफ अकाउंट होल्डर्स को ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आप पीएफ विद्ड्रॉअल और अपनी पेंशन फिक्स करने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। इसके साथ ही पीएफ सेंट्रल कमिश्नर डॉ वीपी जॉय ने मीडिया को बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के सिर्फ 3 घंटे के भीतर ही पीएफ की रकम अकाउंट होल्डर के खाते में आ सकेगी। एक बार फिर से आपको बता दें कि मई से आपके लिए ये सुविधा होगी।
इसके साथ ही डॉ वीपी जॉय का कहना है कि जिनके पास पीएफ खाता है, वो अब ईपीएफओ की साइट पर जाकर पीएफ विदड्रॉअल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम अकाउंट होल्डर्स अपनी पेंशन फिक्स करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर वीपी जॉय का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने के सिर्फ 3 घंटे में ही पीएफ की रकम अकाउंट होल्डर के खाते में आ जाएगी। आपको बता दें कि आप घर खरीदने के लिए पीएफ से अब 90 फीसदी तक रकम निकाल पाएंगे। सरकार ये नियम जल्द ही लाने जा रही है। इसके जरिए पीएफ अकाउंट होल्डर अपना घर खरीदने के लिए आसानी से डाउनपेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा खबर ये भी है कि ईपीएफओ अपने 58 लाख पेंशनर्स को मेडिकल सुविधा देने के बारे में भी विचार कर रहा है। दत्तात्रेय ने संसंद में बताया कि ईपीएफओ के पेंशनर्स को मेडिकल हेल्प की सुविधा इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के ओर से दी जाएगी। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी को 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी दी जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट में संशोधन करने वाली है।