दिल्ली से टक्कर लेगा देहरादून...सीएम त्रिवेंद्र के चलते दूर से दिखेगा ‘दून’ का ताज !
Apr 3 2017 8:58PM, Writer:Riteish
उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है। त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीएम मोदी और संघ का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के बाद भी उन्हे देवभूमि की कमान दी गई है। साफ छवि के त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रवादी नेता माने जाते हैं। वे पीएम मोदी से प्रबावित भी हैं। उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए वो उत्तराखंड में विकास की गंगा बहाना चाहते हैं। उस से पहले वो देवभूमि को राष्ट्रवाद से जोड़ रहे हैं। वो उत्तराखंड की राष्ट्रवादी पहचान को वापस ला रहे हैं। देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इसी के साथ देश में सबसे ऊंचे तिरंगे वाले शहरों में देहरादून भी शुमार हो गया है। ये देवभूमि के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है। दूर से दिखाई देने वाला ये तिरंगा अब देहरादून की नई पहचान बन जाएगा।
जिस तरह से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ऊंचा तिरंगा वहां की पहचान बन गया है। उसी तरह से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर लगे 100 ऊंचे तिरंगे के कारण दून घाटी को नई पहचान मिलेगी। बता दें कि राष्ट्रवाद की भावना पहाड़ के लोगों में कूट कूट कर भरी होती है। यही कारण है कि हर साल सेना में भर्ती होने वालों में सबसे ज्यादा युवक उत्तराखंड के होते हैं। उत्तराखंड के लोगों ने देश में इन दिनों धमाल मचा रखा है। एनएसए अजीत डोभाल, सेना प्रमुख बिपिन रावत, डीजीएमओ अनिल भट्ट, रॉ प्रमुख धस्माना जैसे कई शख्स देश के प्रमुख पदों पर विराजमान है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी के सपनों को जमीन पर उतारने का काम टीम उत्तराखंड कर रही है। ऐसे में ये तिरंगा पहाड़ के निवासियों को याद दिलाएगा कि राष्ट्रवाद की भावना यहां की फिजाओं में है, हवाओं मे है।