क्रिकेट के ‘भगवान’ का गायक अवतार, सोनू निगम के साथ सचिन का गाना रिलीज
Apr 4 2017 2:34PM, Writer:अंकित
सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया महान क्रिकेटर के तौर पर जानती हैं। हिंदुस्तान में उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। जिस तेंदुलकर से आप एक क्रिकेटर के रूप में परिचित हैं। आज उनके नाम की डंका बॉलीवुड में बजने लगा है। और इसकी वजह है उनके द्वारा गाया गया एक खास गाना है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब गायक भी बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन ने गायकी के क्षेत्र में डेब्यू किया है। सचिन तेंदुलकर ने मशहूर गायक सोनू निगम के साथ मिलकर गाना गया है। इस गाने को रिलीज भी कर दिया गया है। गाने में सचिन ने सोनू निगम का पूरा साथ दिया है। ये गाना यूट्यूब पर आते ही कुछ घंटों में वायरल हो गया। गाने के बोल 'क्रिकेट वाली बीट' है। गाने में सचिन ने अपने उन साथी खिलाड़ियों का जिक्र किया है, जिन्होंने कभी उनके साथ वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।
इस खास गाने में उन खिलाड़ियों का भी जिक्र है जिनका करियर बहुत कम रहा है। गाने में सचिन ने वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, कपिल देव, संजय मांजरेकर, सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। सचिन तेंदुलकर ने सोनू के साथ मिलकर एक कंपनी के लिए ये गाना गया है। इससे पहले सोनू और सचिन को एप 100 एमबी के लॉन्चिंग इंवेट में भी देखा गया था, जहां सचिन ने संगीत को लेकर अपनी रूचि लोगों के सामने रखी थी। 100 एमबी एप सचिन का खुद का एप है, जिसे उन्होंने अपने फैंस से जुड़ने के लिए लॉन्च किया था। सचिन और सोनू के इस गाने की झलक सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में दिखाई गई। अगर इस गाने का वीडियो आप देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर ‘क्रिकेट वाली बीट’ सर्च कर सकते हैं, और सचिन तेंदुलकर के गायक वाले अवतार का आप आनंद ले सकते हैं।