मोदी के रंग में सराबोर ‘सुपरस्टार’ रजनीकांत … ‘मेक इन इंडिया’ का जलवा देखो !
Apr 4 2017 3:32PM, Writer:मीत
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म आने वाली है। खास बात ये है कि इस फिल्म में मोदी के मेक इन इंडिया वाले सपने को पूरा किया गया है। देखा जाता है कि भारत की ज्यादातर फिल्मों में विदेशी विजुअल इफेक्ट्स टेक्नोलजी और विदेशी टेक्निकल क्रू का काफी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सुपरस्टार रजनी की ब्लॉकबस्टर रोबॉट का सीक्वल रोबॉट 2.0 जब आप देखेंगे तो आपको अलग ही अहसास होगा। ये फिल्म अलग तरह की बड़ी बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग भारत में हुई है। इसके अलावा इसमें सारे टेक्निकल क्रू भारतीय हैं। इस फिल्म की वीएफएक्स टेक्नॉलजी भी भारतीय है। कहा जा रहा है कि ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होने जा रही है। 2017 के अक्टूबर में ये फिल्म भारत में 7 अलग अलग भाषाओं में रिलीज होगी।
इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है और खास बात ये है कि ये वास्तव में 'मेक इन इंडिया' की थीम वाली फिल्म होगी। आपको बता दें कि 'मेक इन इंडिया' पीएम मोदी की अहम योजनाओं में से एक है। मेक इन इंडिया का मकसद भारत में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करना है। इस बीच बीजेपी के कुछ सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने कुछ वक्त पहले सुपरस्टार रजनी से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त रोबॉट -2 का काम शुरू ही हुआ था। कहा जा रहा है कि उस वक्त मोदी ने रजनी से कहा था कि ये फिल्म मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे सकती है। फिल्म से जुड़े एक बड़े अधिकारी का कहना है कि इसकी शूटिंग दिल्ली और चेन्नै में हुई है। इस बीच अधिकारी का कहना है कि ग्रुप के रूप में उनका ठिकाना ब्रिटेन में हैं लेकिन इस बार इस फिल्म को शूट करने का फैसला भारत में ही किया गया।