Video: जब उत्तराखंड की वादियों में खो गई थीं लता मंगेशकर...और निकले ये अद्भुत सुर !
Apr 5 2017 1:33PM, Writer:मीत
क्या आपने कभी ‘मन भरमेगी’ गाना सुना है ? अगर नहीं सुना है तो जरूर सुन लीजिए। ये उत्तराखंड का वो गाना है, जिसे सुरों की साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गाया था। इस गाने में दिखाया गया है कि किस तरह से उत्तराखंड बेहतरीन वादियों से भरा है। इस गाने को गाकर लता मंगेशकर ने साबित कर दिया था कि उत्तराखंड की भूमि को लेकर उनके दिल में कितना प्यार है। इससे पहले लता एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें देवभूमनि से कितना प्यार है। यहां तक कि लता ने कहा था कि उनका मन है कि वो भी देवभूमि में घर बसाकर रहें। ये गाना बेहद पुराना है और इसे लता मंगेशकर ने अपने सुरों से सजाया है। साफ पता चलता है कि लता को भी उत्तराखंड की वादियों से बेहद प्यार है। आप भी एक बार इस वीडियो को जरूर देखिए।
इस गाने में दिखाया गया है कि किस तरह से उत्तराखंड की हसीन वादियों में हर कोई खो जाता है। ‘मन भरमेगी मेरी सुध बुध ख्वेगी, सुण तेरी बांसुरी धुन’ । इस गाने में पहले एक मधुर सी बांसुरी की आवाज बजती है। इसके बाद इस गाने में एक लड़की आती है और कहती है कि आखिर कौन है वो, जो इन हसीन वादियों में इतनी प्यारी सी बांसुरी बजा रहा है। इस गाने में वो सब कुछ दिखाया गया है, जो उत्तराखंड की खूबसूरती को बयां करता है। कुल मिलाकर कहें तो हर लिहाज से ये गाना हर उत्तराखंडी के लिए बेहतरीन है। देखा जा रहा है कि उत्तराखंड की तरफ अब बड़े से बड़े बॉलीवुड स्टार रुख कर रहे हैं। हमने हाल ही में आपको दिखाया था कि किस तरह से बॉलीवुड के बड़े अभिनेता उत्तराखंड को देवताओं की भूमि कह रहे हैं।