image: Lata Mangeshkar pass away at the age of 92

मेरी आवाज ही पहचान है.. स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन

92 वर्षों तक भारतीय संगीत साधना और सेवा के लिए हम आपके ऋणी रहेंगे लता दीदी.. आप अपने गीतों के जरिये करोड़ों दिलों में हमेशा जिन्दा रहोगी।
Feb 6 2022 11:40AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में लता ने आखिरी सांसें लीं। उनके निधन पर देश के तमाम लोगों ने दुःख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, "मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।"

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है। भारत रत्न से सम्मानित किसी व्यक्ति के निधन को अपूर्णीय क्षति मानते हुए राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार राजकीय शोक की घोषणा के बाद संसद, सचिवालय, विधानसभा, अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय भवनों या सरकारी कार्यालयों पर लगा राष्ट्रध्वज आधा झुका रहता है। इसके अलावा देश से बाहर स्थित भारतीय दूतावासों पर भी राष्ट्रध्वज आधा झुका रहता है। राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम को आयोजन नहीं किया जाता है। 92 वर्षों तक भारतीय संगीत साधना और सेवा के लिए हम आपके ऋणी रहेंगे लता दीदी.. आप अपने गीतों के जरिये करोडो दिलों में हमेशा जिन्दा रहोगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home