image: Priyanka meher new song on youtube-0417

पहाड़ी लड़की का ये गाना सुनकर जमाना दीवाना...करोड़ों लोग बने ‘जबरा’ फैन !

Apr 5 2017 9:48PM, Writer:मीत

पहाड़ी लड़की प्रियंका मेहर आजकल दबरदस्त धमाल मचा रही है। ये वो लड़की है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ प्रियंका मेहर ने भी अपनी जिंदगी में किया है। प्रियंका क्या करती हैं और कहां की रहने वाली हैं, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए प्रियंका ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखा गया गाना 'तू दिख्यांदी जन जून्याली' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।

दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने यू-ट्यूब चैनल पर अपने दो दोस्तों के साथ ना उकाल ना उंदार गाने को भी बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी प्रियंका के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल प्रियंका को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home