image: You can not link aadhar with pan with mismatch details-0417

आधार कार्ड रखने वाले सावधान...ये किया तो पछताओगे...चलेगा मोदी का हंटर !

Apr 6 2017 2:15PM, Writer:मीत

भारत सरकार ने हाल में नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि अब इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त पैन कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार सख्त निर्देश भी जारी कर चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पैन कार्ड की डीटेल्स से आपकी आधार नंबर की डीटेल मैच नहीं हुई तो आपके आगे बहुत ज्यादा पछताना पड़ सकता है। जी हां आपको पता होगा कि भारत सरकार 31 जुलाई तक आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने पर काफी जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि देश के करोड़ों लोगों के पास अब आधार है और अब टैक्स उगाही में पारदर्शिता बरती जा सकती है। भारत सरकार इससे पहले निर्देश जारी कर चुकी है कि जल्द से जल्द अपने आधार को अपने पैन कार्ड से लिंक जरूर कराएं।

इस बीच अगर आपके पैन कार्ड और आधार की डिटेल में थोड़ा सा भी अंतर है तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। आप इस गलती की वजह से अपने आधार को अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं करा पाएंगे। इससे पहले सरकार ने कहा था कि फर्जी पैन कार्ड के दम पर कुछ लोग अपनी वास्तविक इनकम छुपा लेते हैं। इस वजह से सरकार ने कहा था कि टैक्स भरने के लिए आधार के साथ पैन कार्ड लिंक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार ने देशभर के लोगों को 31 जुलाई तक का वक्त दिया है। अगर आपके पैन कार्ड डिटेल और आधार की डिटेल में थोड़ा सा भी अंतर है तो आप अपना आधार , अपने पैन से लिंक नहीं कर सकेंगे। इस वजह से आप वक्त पर इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे। इस तरह से आप डिफॉल्‍टर बन सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home