तस्वीर में दिख रहे शख्स को आप जानते हैं...कहानी पढ़ेंगे तो कलेजा फट पड़ेगा !
Apr 6 2017 4:06PM, Writer:मीत
लोगों को अपनी शक्ल, सूरत, जिस्म और जवानी पर बहुत अभिमान होता है । ये फोटो ऐसी सोच रखने वाले लोगों के लिये एक सन्देश है । आज जो 18 का डोला या बलखाती जवानी है। वो कुछ पलों के लिये है। जीवन के ढलान में कोई भी आपको आपके हुस्न और अदाओं के लिये याद नहीं करेगा । क्योंकि, न आप मधुबाला है न विनोद खन्ना । बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हुई जिसमें वो काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो हॉस्पिटल की है। इस फोटो में विनोद खन्ना हॉस्पिटल के ही कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर बीमारी है हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। विनोद खन्ना के हेल्थ को लेकर उनके बेटे ने बताया था फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से घर जा सकते हैं। बता दें कि शुक्रवार को विनोद खन्ना की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोटो में जो विनोद खन्ना नज़र आ रहे है । वो हमेशा ऐसे नहीं थे। इस बात से हम सब वाकिफ है। इस बात से कई लोग इतेफाक रखेंगे की मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में सालों तक धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के लंबी चौड़ी कद काठी के आगे सारे लोग फीके नज़र आते थे । वो विनोद खन्ना आज इस हाल में है तो। जो लोग ग़लतफहमी में जी रहे है वो जरूर सोचें कि उनका भी कहीं वजूद ही नहीं होगा ।