image: PV sindhu on number two in world badminton ranking-0417

पीवी सिंधु ने फिर रचा इतिहास...देश बोला.. ‘बेटियों में दम है’!

Apr 6 2017 7:46PM, Writer:मीत

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी हैं। सिंधु ने स्पेन की कैरोलिन मारिन को हराकर हाल ही में इंडियन ओपन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। सिंधु की इस सफलता पर देश ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया ने ट्विटर पर जानकारी दी कि पी वी सिंधु अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया माइल स्टोन तैयार कर दिया है। इसके अलावा खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने भी सिंधु की इस सफलता पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। हैदराबाद की 21 साल की खिलाड़ी पीवी सिंधु की इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 5 थी। हालांकि सिंधु के लिए मलेशिया ओपन से अच्छी खबर नहीं आई। ये खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं और पहले राउंड में ही बुधवार को बाहर हो गईं। आपको बता दें कि दो अप्रैल को भारतीय बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में स्‍पेन की खिलाड़ी कैरोलिना मारीन को हराकर खिताब अपने नाम किया।

कैरोलीना मारिन वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी हैं। सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और पहली बार में ही वो इस सीरीज को जीतने में सफल रही। विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक रहा लेकिन सिंधु को घरेलू दर्शकों का फायदा मिला। इसके साथ ही सिंधू ये मुकाबला जीतने में कामयाब रही। मारिन ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन वो सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में पीछे ही रही। सिंधु और मारिन के बीच फाइनल देखने के लिए सभी को दिलचस्पी थी। आपको याद होगा कि रियो ओलंपिंक के फाइनल में मारिन ने सिंधु का मात दी थी। अब भारतीय स्टार शटलर ने बदला चुकाने वाले इंडियन ओपन में लाजवाब प्रदर्शन किया। खास बात ये है कि इस मैच के दौरान सिंधु आत्मविश्वास से लबरेज दिखी। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में वो वर्ल्ड नंबर -1 की पोजीशन पर जल्द ही काबिज होंगी। फिलहाल तो सिंधु की इस शानदार सफलता पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home