Video: नए अंदाज में सुनिए ‘बेडु़ पाको बारमासा’...एक बार सुनेंगे तो बार बार सुनते जाएंगे !
Apr 6 2017 9:11PM, Writer:मीत
क्या आपने राकेश भारद्वाज का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना तो जान लीजिए। ये वो युवा है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ राकेश ने भी अपनी जिंदगी में किया है। राकेश आज बेहतरीन सिंगर बन चुके हैं। जहां जाते हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। राकेश ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए राकेश ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर ‘बेडु पाको बारमासा’ सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।
दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राकेश ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी पहाड़ी गानों को बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी राकेश भारद्वाज के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल राकेश को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।