पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन बदलेंगी ...मोदी सरकार का ‘धांसू’ प्लान !
Apr 7 2017 4:05PM, Writer:मीत
अब भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार ने ये प्लान बनाया है। प्लान है कि सरकारी तेल कंपनियों का कीमतों की रोजाना समीक्षा की जा सकती है। ऐसा इसलिए कि तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मुताबिक हो सकें। आपको बता दें कि फिलहाल हर 15 दिन में तेल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। लेकिन अब हर दिन तेल की कीमतों में बदलाव होगा तो सोचिए क्या होगा। आपको बता दें कि इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का देश के 95 फीसदी फ्यूल रिटेल मार्केट पर कब्जा है। इन कंपनियों के ही टॉप एग्जीक्यूटिव्स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव के प्लान को लागू करने के प्लान पर विचार चल रहा है।इन तमाम कंपनियों के अधिकारियों ने इस सिलसिले में ऑइल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की है।
एक बड़े अधिकारी का कहना है कि फ्यूल प्राइसिंग के आइडिया पर चर्चा काफई लंबे वक्त से चल रही है। इसके साथ ही अधिकारी का कहना है कि भारत के पास इस नीति को लागू करने के लिए टेक्नोलॉजी है। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में हर दिन तेल की कीमतें बदलेंगी। अधिकारी का कहना है कि देश के ज्यादातर फिलिंग स्टेशनों पर डिजिटल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन की अवेलेबिलिटी ने इसे आसान बना दिया है। इसके अलावा सोशल नेटवर्क्स ने देशभर के 53,000 पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव को लागू करने की नीति को काफी आसान बना दिया है। अब माना जा सकता है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत पर भारत सरकार का जबरदस्त कंट्रोल होगा। देखना है कि आने वाले वक्त में ये फैसला कितना कारगर साबित होता है।