जब दिल्ली मेट्रो में बजा ‘तिले धारू बोला’...फिर क्या हुआ ?...ये वीडियो जरूर देखिए…
Apr 7 2017 6:38PM, Writer:मीत
दिल्ली तक उत्तराखंड की गूंज है, ये तो आपको पता ही होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी एक बार के लिए चौंक जाएंगे। दिल्ली की मेट्रो यूं तो काफी शांत रहती है। लेकिन जब इस मेट्रो में पहाड़ी लड़कों ने धमाल मचाया तो हर कोई हैरान रह गया है। धमाल भी किसी ऐसे वैसे गाने पर नहीं मचाया, ये गाना था ‘तिले धारू बोला’। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले कुछ लड़के दिल्ली की एक मेट्रो में घुसते हैं। अचानकर एक लड़का हाथ में रखा ब्लूटूथ स्पीकर मेट्रो के फ्लोर पर रखता है और तुरंत तिले धारू बोला गाना बजने लगता है। बस फिर क्या था, हर कोई इन पहाड़ी लड़कों को ही देखता रह गया। पहाड़ी अंदाज से बिंदास होते हैं, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन इतने बिंदास होंगे, ये तो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा।
लड़कों ने जैसे ही डांस शुरू किया तो सुस्त सी चल रही मेट्रो ने मानों एक नई रफ्तार पकड़ ली। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। हर कोई बस इन लड़कों का डांस देखता रहा। ये वीडियो दिखाने का मकसद हमारा ये है कि आज पहाड़ी युवा भले ही किसी भी मुल्क में रह रहा हो लेकिन अपने पहाड़ की यादों को खुद के दिल में संजो कर रखता है। जाहिर है कि अगर पलायन की मार नहीं पड़ती तो ये धमाल हो सकता है कि हमें पहाड़ में ही देखने को मिलता। खैर इन पहाड़ी लड़कों ने इतना साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की यादें इन्होंने अपने दिलों में संजो कर रखी हैं। आज भी पहाड़ी लड़के डीजे वाले बाबू नहीं बल्कि तिले धारू बोला को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखिए और मस्त हो जाइए। पहाड़ी जलवा है भाई, देखना तो बनता है।