फिल्मों में आएंगी सचिन तेंदुलकर की बेटी ? ये तस्वीर हो रही है जबरदस्त वायरल !
Apr 7 2017 9:28PM, Writer:मीत
सचिन तेंदुलकर की एक खूबसूरत बेटी है सारा तेंदुलकर। सारा इतनी खूबसूरत हैं कि कई बार कहा जाता है कि वो बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन हर बार ये बातें गलत ही साबित हुई हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन की बेटी सारा 19 साल की हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह के साथ की है, जो कि इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भी सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और रणबीर के साथ मस्ती कर रही हैं। अब अगर अाप सोच रहे हैं कि सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, तो आपको बता दें कि ये फोटो एक बर्थडे पार्टी की है। एक बर्थ डे पार्टी में रणबीर सिंह ने सारा के साथ ये तस्वीर खींची है। इसके बाद से तो ये तस्वीर नेट पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2015 में भी ऐसी अफवाह उड़ी थी कि सारा शाहिद कपूर की एक फिल्म में एक्टिंग करने वाली हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था और सारी खबरें बेकार निकली।
हालांकि बाद में खुद सचिन तेंदुलकर ने इस बात का खंडन किया था और कहा था कि एेसी झूठी बातों पर विश्वास ना करें। सचिन ने कहा था कि सारा बॉलीवुड में नहीं जा रही है। यूं तो सारा लाइमलाइट से दूर रहती हैं पर सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत फोटोज ने उन्हें इंटरनेट सेन्सेशन बना दिया है। हर कोई सारा की फोटो को जमकर वायरल कर रहा है। सारा तेंदुलकर मोस्ट पॉपुलर क्रिकेटर किड हैं। इसलिए वो काफी चर्चाओं में रहती हैं। कई बार तो सारा की तुलना श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से होती है। खैैर एक बार फिर से सारा तेंदुलकर की एक्टर रणबीर सिंह के साथ ये तस्वीर वायरल हो रही है। एक बार फिर से फैंस को लगने लगा था कि सारा इस बार बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन उन लोगों को फिर मायूसी भी हुई, क्योंकि ये तस्वीर एक बर्थ डे पार्टी की है।