कौन कहता है पहाड़ियों में दम नहीं ? जरा ये वीडियो देखिए...जितनी बार देखेंगे उतना कम है !
Apr 7 2017 9:40PM, Writer:मीत
उत्तराखंड का युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि चाहे वो पढ़ाई का क्षेत्र हो, चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या फिर वो सिंगिंग का ही फील्ड क्यों ना हो। हर जगह पहाड़ी लड़के अपना जलवा दिखा रहे हैं। अज हम आपको इसका सबूत भी देने जा रहे हैं। क्या आपने उत्तराखंडी गाना ओ साथी सुना है। अगर नहीं सुना है तो इन तीन लड़कों की आवाज में सुनिए। इस गाने को पंकज सती, शाश्वत पंडित और अर्पित शिखर ने गाया है। हालांकि ये गाना जौनसारी और हिमाचली गाने का मिक्स है, लेकिन जिस खूबसूरती से इन तीनों युवाओं ने इस गाने को अपनी आवाज से बांधा है, वो बेहतरीन और लाजवाब है। पंकज सती एक बेहतरीन सिंगर हैं और देहरादून के रहने वाले हैं। यू-ट्यूब पर आप पंकज के गाए हुए गानों को देख सकते हैं।
इसके साथ ही इस गाने में शाश्वत पंडित हैं। शाश्वत अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। इसके अलावा अर्पित शिखर भी उत्तराखंड के ही सिंगर हैं और यू-ट्यूब पर अपने गानों से लोगों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं। इन तीनों युवाओं ने ये गाना बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को समर्पित किया है। जुबिन उत्तराखंड के रहने वाले हैं और इंटरनेशन लेवल पर ओ साथी गानी के रिप्रजेंट कर चुके हैं। आज जुबिन की आवाज का बॉलीवुड में सिक्का चलता है। हम्म हम्मा, मैं तेरे काबिल हूं जैसे कई हिट गाने जुबिन ने ही गाए हैं। कुछ वक्त पहले ओ साथी गाना जुबिन ने एमटीवी अनप्लग्ड पर गाया था। इस गाने में जुबिन के साथ रैपर बादशाह भी थे। कुल मिलाकर आप इस वीडियो को देखकर कह सकते हैं कि उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा से हर जगह लोहा मनवा रहे हैं।