image: Superstar Allu Arjun aka Pushpa reached Dehradun

देहरादून पहुंचे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उर्फ ‘पुष्पा’, गढ़वाल में बिताएंगे सुकून के पल..देखिए तस्वीरें

Allu Arjun बिना किसी सुरक्षा ताम-झाम के Dehradun आए हैं। उनके साथ न तो बाउंसर दिखे न ही कोई स्टाफ।
Feb 24 2022 7:02PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पुष्पा फिल्म को जिसने भी देखा, वो अल्लू अर्जुन का फैन हो गया। सुपरस्टार Allu Arjun Dehradun पहुंचे हैं। हालांकि वो मास्क में खुद को बचते बचाते चल रहे थे लेकिन मास्क में भी फैंस ने उनको पहचान लिया। फिर क्या था? जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन के साथ स्लेफई लेने के लिए लोगों की होड़ मच गई। हैरानी की बात ये है कि अल्लू के आने की सूचना सिर्फ स्थानीय युवा कारोबारी नितिन पुंडीर को लगी। नितिन ने उनको गुलदस्ता दिया तो उन्हें लगा शायद कि उनका किसी की तरफ से विधिवत स्वागत किया गया है। अल्लू अर्जुन बिना किसी सुरक्षा ताम-झाम के आए हैं। उनके साथ न तो बाउंसर दिखे न ही कोई स्टाफ। सिर्फ एक शख्स उनके साथ आया हुआ है। वह कुछ दिन यहीं रुकेंगे। दरअसल अल्लू यहां पर किसी शूटिंग के सिलसिले में नहीं बल्कि नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिसोर्ट में कुछ दिन आराम फरमाने आए हैं। आगे देखिए तस्वीरें

Allu Arjun aka Pushpa reached Dehradun pic-01

Allu Arjun aka Pushpa reached Dehradun pic-01
1 /

करीब एक सप्ताह तक ये सुपरस्टार नरेंद्र नगर में ही रहेगा। उनका किसी से मिलने का औपचारिक कार्यक्रम इस दौरान नहीं है। आनंदा में उनके ठहरने का इंतजाम गुप्त तरीके से किया गया है।

Allu Arjun aka Pushpa reached Dehradun pic-02

Allu Arjun aka Pushpa reached Dehradun pic-02
2 /

अल्लू अर्जुन जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आए, वहां मौजूद लोग उनके इर्द-गिर्द तत्काल जमा हो गए। हालांकि अल्लू भी सेल्फी से बचने की कोशिश करते दिखे, लेकिन लोगों को अपनी मुस्कुराहट की सौगात देने में कंजूसी नहीं की।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home