image: Latest Snowfall In Auli Chamoli

गढ़वाल: औली में बर्फबारी से लकदक हुई वादियां, पर्यटकों के चेहरे खिले..देखिए तस्वीरें

ये तस्वीरें औली से आई हैं, जहां एक बार फिर से ये घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। देखिए Latest Snowfall In Auli
Feb 25 2022 6:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

जैसा कि हमने आपको बताया था कि उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है और बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। ये तस्वीरें औली से आई हैं, जहां एक बार फिर से ये घाटी बर्फ से लकदक हो गई है।

Latest Snowfall In Auli

जी हां स्नो स्पोर्ट्स के लिए वर्ल्ड फेमस केंद्र औली एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई है। औली की हसीन वादियां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। पिछले दो दिनों से लगातार यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद जहां बदरीनाथ और नीती. माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, तो क्रीड़ा केन्द्र औली की विश्व स्तरीय स्कीइंग ढलानें बर्फ की मोटी चादर से ढक गई हैं। औली में इन दिनों पर्यटकों का निरंतर आवागमन हो रहा है। इसके साथ ही स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स भी संचालित हो रहे हैं।

Latest Snowfall In Auli Pic-01

Latest Snowfall In Auli Pic-01
1 /

औली पहुँच रहे पर्यटक रोप.वे एवं चियरलिफ्ट का भी लुफ्त उठा रहे हैं। कुल मिलाकर सभी आनंद में डूबे हुए हैं।

Latest Snowfall In Auli Pic-02

Latest Snowfall In Auli Pic-02
2 /

ताजे हिमपात के बाद कुछ देर के लिए मौसम खुलने के बाद पर्यटक भी कमरों से निकलकर बर्फ में खेलते देखे गए। आगे देखिए तस्वीरें


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home