Video:ये पहाड़ी गीत आपकी आंखें भर लेगा...आज दिल से कहिए…’जय जवान’ !
Apr 8 2017 7:47PM, Writer:मीत
आम जब घर में चैन की नींद सो रहे होते हैं तो देश के वीर जवान सीमा पर आपकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। अगर आप चैन की नींद सो पा रहे हैं तो इन जवानों की वजह से और अगर बाद देश के जवानों के सम्मान की हो तो हर कोई एक कदम आगे बढ़कर जवानों को सलाम करता है। याद रखिए देश के जवान हैं तो आप हैं। देश के जवान हैं तो हम सुरक्षित हैं। देश के जवान हैं तो हमारा देश सुरक्षित है। इसलिए इन जवानों को सलाम करना तो बनता है। आज हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं वो कभी किसी जमाने में उत्तराखंड के कालयजी गायक चंद्र सिंह राही जी ने गाया था। इस गाने के बोल हैं ‘सात समुंदर पार चि जाणूं ब्वे, हे मां जहाज मां जोलू कि ना’। ये गीत के उन जवानों को समर्पित किया गया है, जो देश की रक्षा की खातिर अपनी जान की परावह नहीं करते। इस गाने के जरिए बताया गया है कि जब जवान घर से निकलता है तो उसके दिल में अपने परिवार की कितनी यादें बसी होती हैं।
अपने भाई-बहनों की फिक्र, अपनी मां की फिक्र, अपने बच्चों की फिक्र उसे हमेशा सताती रहती है। चंद्र सिंह राही जी ने ये गीत तब लिखा था, जब देश की सेना को युद्ध के लिए जर्मनी और फ्रांस भेजा जा रहा था। इस गाने को राकेश भारद्वाज और साथियों ने बेहतरीन तरीके से गाया है। ये वो युवा है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ राकेश ने भी अपनी जिंदगी में किया है। राकेश आज बेहतरीन सिंगर बन चुके हैं। जहां जाते हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। राकेश ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए राकेश ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाते हैं। खासकर ये गाना सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे।
दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राकेश ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी पहाड़ी गानों को बेहतरीन तरीके से गाया है। इसके अलावा भी राकेश भारद्वाज के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल राकेश को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।