image: Congress leader say pak i not responsible for kashmir problems-0417

कांग्रेस नेता का 'पाकिस्तानी बयान'... ‘कश्मीर में भारत के कारण समस्या'

Apr 11 2017 8:54PM, Writer:Shantanu

एक तरफ भारत सरकार पाकिस्तान को घेरने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ देश में ही पाकिस्तान प्रेमी नेता मौजूद हैं जो मोदी सरकार की कोशिशों में पलीता लगा रहे हैं। पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। अंतररार्ष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से लगातार साजिश की जा रही है। कश्मीर में लगातार हालात खराब कर रहा है। ये कितनी ही बार साबित हो चुका है कि घाटी के अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तान समर्थन देता है। पत्थरबाजों को सेना पर पत्थर फेंकने के लिए पाकिस्तान की तरफ से पैसा दिया जाता है। इसके बाद भी पाकिस्तान खुद को पाक साफ बताया है। हैरानी इस बात की है कि भारत में भी कुछ पाक प्रेमी नेता हैं। कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने एक ऐसा बयान दिया है जो बेहद ही शर्मनाक है।

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने भारत और पाक के रिश्तों के संबंध आयोजित एक कार्यक्रम में जो कहा वो सुनकर राहुल गांधी औऱ सोनिया गांधी को भी हैरानी होगी। इस से कांग्रेस नेताओं का पाक प्रेम भी जाहिर हो गया है। कांग्रेसी सैफुद्दीन सोज ने कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर में फिलहाल जो हालात हैं उसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटी के हालात के लिए भारत जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता सोज के मुताबिक घाटी में हिंसा और पथराव की घटनाओं के लिए पाकिस्तान नहीं भारत जिम्मेदार है। कश्मीर की समस्या भारत के कारण है। बता दें कि इसी कार्यक्रम में वकील राम जेठमलानी भी मौजूद थे। उन्होंने घाटी के हालातों पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। राम जेठमलानी के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता सोज का पाकिस्तान प्रेम जाग गया। उन्होंने कहा कि वो जेठमलानी की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि एक तरफ कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं तो दूसरी तरफ खुद कश्मीरी लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों कश्मीरियों ने लंदन में पाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने पीओके में मानव अधिकारों के उल्लंघन को लेकर विरोध किया। इन का आरोप है कि चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरीडोर के लिए पीओके में पाकिस्तानी सेना अत्याचार कर रही है। पीओके में लोगों को मारा जा रहा है। पाकिस्तानी सरकार औऱ सेना ने पीओके को नर्क बना के रख दिया है। इस प्रदर्शन पर सैफुद्दीन सोज साहब क्या कहेंगे। क्या उन्हे इन प्रदर्शनकारियों की आवाज और तकलीफ नहीं दिखाई दे रही है। क्या वो पीओके में खराब हालात के लिए भी भारत को जिम्मेदार मानेंगे। कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का ये बयान शर्मनाक होने के साथ साथ देश के खिलाफ भी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home