हल्द्वानी से हैरान कर देने वाली खबर..पति-पत्नी के बीच हुई बहस, पति ने फांसी लगाकर दी जान
परिजनों के मुताबिक मृतक की उसकी पत्नी से बहस होने के बाद उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया।
Mar 11 2022 11:46AM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
हल्द्वानी में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया है। आत्महत्या का कारण पत्नी के साथ हुई नोकझोंक बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक की उसकी पत्नी से बहस होने के बाद उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Haldwani damuwadhunga deepak kumar suicide
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक ने मंगलवार रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जब उसके परिजन कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो शव झूलता देख उनके बीच कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मंगलवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दीपक राजमिस्त्री का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।