सतपुली पहुंचते ही सीएम त्रिवेंद्र रावत के तीन बड़े ऐलान...गर्व से पीएम मोदी का सीना चौड़ा !
Apr 12 2017 11:37AM, Writer:मीत
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार अपनी पॉलिसी और नीतियों की वजह से देश भर में लोकप्रिय होते जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर डाला है। उत्तराखंड के पर्टन को बढ़ाने के लिए सीएम रावत के इस काम की हर जगह तारीफ हो रही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भी सीएम रावत के इस ऐलान से खुश है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नयारघाटी को पर्यटन हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए सतपुली में झील का निर्माण करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां वॉटर स्पोटर्स भी शुरू किए जाएंगे। आपको बता दें कि गढ़वाल नागरिक मंच की तरफ से सतपुली के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नयार घाटी को ये बड़ी सौगात दी।
उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मांग पर सतपुली में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए झील निर्माण की घोषणा की। इसके अलावालवाड़ में पेंडिंग सैनिक स्कूल के निर्माण, देवप्रयाग-सतपुली-दुधारखाल मार्ग को रामनगर से जोड़ने और भैरवगढ़ी पंपिंग योजना को शीघ्र पूरा करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही सीएम रावत ने कहा कि लावड़ में सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नयारघाटी को मॉडल क्षेत्र बनाने का भरोसा दिलाया। महाराज ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य सुशासन के जरिये शानदार मानदंड स्थापित करना है। सतपाल महाराज ने क्षेत्र को पर्यटन और एजुकेशनल हब बनाने के लिए सीएम की विशेष पहल की वकालत की। इस मौके पर पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत आदि लोगों ने भी जनता को संबोधित किया।
वहीं सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव खैरा पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत गांव के बच्चे-बूढ़ों से मिले स्नेह से गदगद नजर आए। उन्होंने वादा किया कि वो कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को सिर झुकाना पड़े। इस सम्मान समारोह में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह पर कहा कि इस माटी में गुजरा हर पल आज भी उनके दिमाग में अंकित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भलाई के लिए जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे वो हिचकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे और सुशासन के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। आर्थिक अनुशासन के जरिये ही राज्य समृद्ध और खुशहाल बनेगा। कुल मिलाकर कहें तो त्रिवेंद्र ने एक बार फिर से उत्तराखंड को तीन बड़ी सौगात दी हैं ।