image: rk singh on jadhav and pakistan-0417

भारत ने तैयार किया ‘प्लान बदला’...जाधव का इंतकाम सदियों याद रखेगा पाकिस्तान !

Apr 12 2017 8:33PM, Writer:Shantanu

पाकिस्तान ने एक बार फिर से वो गलती की है जिसका खामियाजा उसे काफी महंगा पड़ेगा। कुलभूषण जाधव के लिए इस समय हिंदुस्तान का बच्चा बच्चा गुस्से से लबरेज है। जिस तरह से पाकिस्तान ने बिना किसी अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन किए कुलभूषण को फांसी की सजा सुना दी और भारतीय दूतावास को काउंसलर एक्सेस भी नहीं दिया वो विएना कन्वेंशन का सीधा उल्लंघन है। पाकिस्तान को भारत ने पहले ही गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। अब इस मामले को लेकर सियासी दलों के नेता भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जाधव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान में बिना ट्रायल के इस तरह से फांसी की सजा सुनाई जा रही है तो भारत में भी ऐसा किया जा सकता है।

बीजेपी नेता ने कहा कि कुलभूषण को फांसी देकर पाकिस्तान ने कई समझौतों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि कुलभूषण को फांसी देना पाकिस्तान की साजिश है। जिस तरह से जाधव को कोई कानून सहायता नहीं दी गई और बिना ट्रायल के फांसी की सजा सुनाई गई उसी तरह से भारत को भी पाकिस्तान के आतंकियों को बिना ट्रायल के फांसी पर लटका देना चाहिए। आरके सिंह ने कहा कि एक बेगुनाह आदमी को किडनैप करके उसे गलत आरोपों में फांसी देना कानूनन सही नहीं है। ये एक सोचा समझा मर्डर है। आर के सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से इस्लामाबाद के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी ये समझ लेना चाहिए कि हम भी पाक आतंकियों के साथ ऐसा ही कर सकते हैं जो हर महीने पकड़े जाते हैं।

गौरतलब है कि आरके सिंह इस बात की भी आशंका जता चुके हैं कि हो सकता है कि कुलभूषण को पाकिस्तान में मार दिया गया है। कुलभूषण को टॉर्चर किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। अगर पाकिस्तान इस मामले में इतना ही पाक साफ है तो उसने हमें राजनयिक पहुंच की इजाजत दे दी होती। लेकिन पाकिस्तान ने तो किसी को भी कुलभूषण से मिलने नहीं दिया। इसी से साफ हो रहा है कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। वो खुद को बचाने के लिए फांसी की सजा का नाटक कर रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका तक ने जाधव को फांसी दिए जाने पर हैरानी जताई है। अमेरिकी जानकारों को लगता है कि पाकिस्तानी कहानी में कुछ झोल है। बहरहाल जाधव के मामले में पाकिस्तान उसी तरह से फंस गया जैसे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया हो।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home