Video: इस पहाड़ी गाने ने दुनिया में मचाया धमाल...देखिए...पहाड़ी सुरों का जलवा !
Apr 12 2017 9:27PM, Writer:मीत
आज हम आपको उत्तराखंड का एक बेहतरीन गाना दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि अब उत्तराखंड में ऐसे गाने तैयार हो रहे हैं, जो बॉलीवुड के गानों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस बीच हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये वीडियो ‘मैं कैन लगाई बडुली’ गाने का है। इस गाने ने अब इतिहास रच दिया है। यू-ट्यूब पर तो इस गाने को लाखों हिट्स मिल चुके हैं। पम्मी नवल जी की मधुर आवाज मैं गाया गया ये गीत ‘मैं केन लगाईं बडुली’ Youtube पर अब तक एक लाख व्यूअरशिप को पार कर चुका है। इस गीत मैं अदिति उनियाल को बतौर मुख्य कलाकार रखा गया है। इस गीत के जरिए दिखाया गया है कि किस तरह से पहाड़ की महिलाएं यादों में खोई रहती हैं। गाने में अदिति उनियाल बहुत ही सुंदर एक्टिंग देखने को मिलेगी। इस गीत ने Youtube पर अपना स्थान उन पहाड़ी गीतों में बना दिया है, जो सुपरहिट चल रहे हैं ।
आज उत्तराखंड के लोग हर दिशा में तरक्की कर रहे हैं। आलम ये है कि चाहे वो पढ़ाई का क्षेत्र हो, चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या फिर वो सिंगिंग का ही फील्ड क्यों ना हो। हर जगह पहाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। आज हम आपको इसका सबूत भी देने जा रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखकर पहाड़ की यादों में कहीं खो जाएंगे। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। दरअसल उत्तराखंड बोली में गाये गीतों को यू-ट्यूब पर ज्यादातर उत्तराखंडी लोग ही देखते हैं। लेकिन यकीन मानिए इस गीत को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। इस लिहाज़ से कहा जा रहा है कि जल्द ही ये गीत 10 लाख हिट्स भी पार कर सकता है। ये गीत उत्तराखंडी एल्बम के सुपरहिट गीतों में ऐसा तीसरा गीत बन गया है जिसने 1 लाख से ज्यादा हिट्स बटोरे हैं। आज आप कह सकते हैं कि संगत के क्षेत्र में उत्तराखंड का दम दिख रहा है।
इस गाने में एक लड़की कहती है कि कोई उसे याद कर रहा है, जिससे उसे हिचकियां आ रही हैं। गाने को बेहतरीन अंदाज में गाया गया है। आज उत्तराखंड में ऐसे सिंगर सामने आ रहे हैं, जिनकी आवाज में जादू है। इसमें कविंद्र नेगी, पंकज सती, शाश्वत जे पंडित, अर्पित शिखर जैसे कलाकार शामिल हैं। इन सभी ने भी उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इन युवाओं की तरह पम्मी नवल भी सभी की पहली पसंद बनती जा रही हैं। इस वीडियो के जरिए आप उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां भी देख सकते हैं। इस वीडियो की कलाकार अदिति अनियाल के लिए कहा जाता है कि वो इस वक्त उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। देखना है कि आगे चलकर ये गाना यू-ट्यूब पर और कितना धमाल मचाता है। उम्मीद है कि जल्द ही ये गाना 10 लाख हिट्स को पार कर लेगा।