Video: आपका दिल जीतने आया ये नया पहाड़ी गाना…दुनिया बोली...‘शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद’
Apr 13 2017 9:21AM, Writer:मीत
वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। आज हम आपको उत्तराखंड का एक बेहतरीन गाना दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि अब उत्तराखंड में ऐसे गाने तैयार हो रहे हैं, जो बॉलीवुड के गानों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ये गाना अमित थपलियाल ने गाया है। आज अमित थपलियाल पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। यू-ट्यूूब पर अपने खूबसूरत गानों से उन्होंने जमाने को दीवाना बनाया है। ये अमित की आवाज का ही जलवा है कि वो आज उत्तराखंड के बड़े गायकों में शुमार हो गए हैं। अमित की बेहतरीन आवाज ने इस गाने में समा बांध दिया है। आज उत्तराखंड के लोग हर दिशा में तरक्की कर रहे हैं। आलम ये है कि चाहे वो पढ़ाई का क्षेत्र हो, चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या फिर वो सिंगिंग का ही फील्ड क्यों ना हो। हर जगह पहाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। आज हम आपको इसका सबूत भी देने जा रहे हैं।
आप भी ये वीडियो देखकर पहाड़ की यादों में कहीं खो जाएंगे। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये गाना अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। आज उत्तराखंड में ऐसे सिंगर सामने आ रहे हैं, जिनकी आवाज में जादू है। इसमें अमित थपलियाल, कविंद्र नेगी, पंकज सती, शाश्वत जे पंडित, अर्पित शिखर जैसे कलाकार शामिल हैं। इन सभी ने भी उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। अमित ने नरेंद्र सिंह नेगी के गीत ‘भाग का भगार लेकी’ गीत को बेहतरीन अंदाज में गाया है। इस गाने से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के गायक किस लेवल पर जाने वाले हैं। अमित ने जिस खूबसूरती से इस गाने को अपनी आवाज दी है, वो बेहतरीन है। इतना जरूर है कि अमित थपलियाल के पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं।
इससे पहले अमित ने पांडवाज के साथ सेजा बाला है गाना गाया था, जिसे यू-ट्यूब पर जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए अमित ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाते हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखा गया गाना 'भाग का भगार' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे। दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। इसके अलावा भी अमित के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल अमित को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहो, तरक्की करती रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।