image: Epfo gives good news to members-0417

PF अकाउंट वालों के लिए शानदार खबर...मोदी ने दिया 4 करोड़ लोगों को गिफ्ट !

Apr 13 2017 8:47PM, Writer:मीत

एक बार फिर से भारत के 4 करोड़ लोगों के लिए पीएम मोदी खुशखबरी लेकर आए हैं। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ईपीएफ स्‍कीम में 20 साल तक या इससे ज्यादा वक्त तक कंट्रीब्‍यूट करने वाले मेंबर्स को 50 हजार रुपये तक का लाइफ बेनिफिट देगा। इस ऐलान से देशभर के करीब 4 करोड़ ईपीएफ मेंबर्स को फायदा मिलेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी वो संस्था है जो ईपीएफओ के बारे में फैसला लेती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि ये बेनिफिट परमानेंट डिसएबिलिटी के केस में भी दिया जाएगा। यानी चाहे मेंबर ने स्‍कीम में 20 साल से कम पीरियड तक कंट्रीब्‍यूट किया हो अगर वो परमानेंट डिसेबल हो जाए तो उसे भी ये फायदा मिलेगा। इसके अलावा भी सीबीटी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

अब इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस स्‍कीम के तहत मेंबर की मृत्यु होने पर मिनिमम 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। चाहे मेंबर 1 साल से ही नौकरी कर रहा हो। इस स्‍कीम के तहत मेंबर की मृत्यु होने पर अधिकतम 6 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान पहले से गी था, लेकिन इसके लिए कोई मिनिमम लिमिट तय नहीं की गई थी। इस स्कीम में अब संशोधन किया जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद लाइफ बेनेफिट को पॉयलट बेसिस पर दो साल के लिए मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद इस बैनिफिट को रिव्यू किया जाएगा। इस फैसले के तहत 5,000 रुपये औसत बेसिक वेज वाले मेंबर को रिटायरमेंट के वक्त 30,000 रुपये का लाइफ बेनिफिट दिया जाएगा। इसी तरह से 5,001 रुपये से 10,000 रुपये तक औसत बेसिक वेज वाले मेंबर को 40,000 रुपये का लाइफ बेनिफिट दिया जाएगा।

10,000 रुपये से ज्यादा मंथली वेज वाले मेंबर्स को 50,000 रुपये वाला लाइफ बेनिफिट मिलेगा। दरअसल सीबीटी ने इस तरह के बेनिफिट के लिए ये सिफारिशें इसलिए की क्‍योंकि ईडीएलआई स्‍कीम में EPFO के पास 18,119 करोड़ रुपये का फंड है। ऐसे में इस फंड से मेंबर्स को फायदा दिया जा सकता है। इस रकम को बेनिफिट देने पर ही खर्च किया जाना है। इस वजह से सीबीटी ने 20 साल या इससे ज्यादा वक्त तक ईपीएफ स्‍कीम में जमा करने वाले मेंबर्स को रिटायरमेंट के वक्त एक मुश्‍त रकम के तौर पर बेनेफिट देने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर कहें तो देशभर के 4 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए ये एक बेहतरीन खबर है। कहा तो ये भी जा रहा है कि आने वाले वक्त में मोदी और भी बड़े फैसले ले सकते हैं। देखना है कि आगे भी किस तरह से मोदी देशवासियों के लिए अच्छी खबर लाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home