विराट कोहली के फैंस आज खुश हो जाएंगे ...लौट रहा है बैंगलुरु का ‘चैलेंजर’ !
Apr 13 2017 9:22PM, Writer:मीत
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से विराट कोहली एंट्री मारने जा रहे हैं। इस बार विराट आईपीएल के सीजन 10 में आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले से अपने कंधे की चोट से परेशान विराट मैदान से बाहर चल रहे थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनके कंधे में चोट लगी थी। विराट को कंधे में काफी दर्द हो रहा था और इस वजह से उनका इलाज चल रहा था। चोट से उबरकर विराट एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। इस बात का ऐलान हो गया है।टीम इंडिया के कप्तान विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं है । हर गेंदबाज विराट के सामने गेंदबाजी करने से कतराता है। इस वक्त विराट का जलवा ऐसा है कि वो लगातार मैच दर मैच नया रिकॉर्ड कायम करते जा रहे हैं। इस वक्त बैंगलुरू की टीम विराट के बिना अधूरी सी लग रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 अप्रैल को मैच खेलना है। ये तय हो गया है कि इस मैच में विराट वापसी कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के टीम मैनेजमेंट ने इस बात की घोषणा की है। विराट जिम में वेटलिफ्टिंग का क्लीन एंड जर्क कर रहे हैं। माना जा सकता है कि वो पूरी तैयारी में हैं। विराट जिम में आराम से वेट उठा रहे हैं। इससे ही लगने लगा था कि लगता है कि वो धीरे धीरे ही सही लेकिन शानदार फिटनेस हासिल कर रहे हैं। विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वो मैदान पर लौटने के लिये अब इंतजार नहीं कर सकते। विराट ने लिखा कि ‘मैं अब लगभग वापसी के लिए तैयार हूं’। इसके साथ ही उन्होंने आगे 14 अप्रैल की तारीख डाली है। हालांकि कोहली ने अपनी पोस्ट पर सवालिया निशान भी लगाया था। लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल गया है और विराट एक बार फिर से अपने फैंस को खुश करने के लिए मैदान पर वापसी कर रहे है।
कंधे में चोट लगने की वजह से कोहली धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद से लगातार उनका इलाज चल रहा है। विराट कोहली आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। इस वजह से वो इस सीजन में खेलने के लिए बेताब दिख रहे हैं। अब लग रहा है कि विराट जल्द ही मैदान पर वापसी करने आ रहे हैं। एक बार फिर से IPL में विराट का बल्ला आग बरसाने के लिए तैयार है। एक बार फिर से सभी टीमों के गेंदबाज खौफ में हैं। एक बार फिर से विराट अपने बल्ले से नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस बार विराट के दिल में IPL -10 में खेलने की ललक देखी जा सकती है। खैर अब टीम की तरफ से ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है और मान सकते हैं कि अब विराट के फैंस को खुशखबरी मिल गई है। फैंस को मैदान पर विराट की वापसी का बेसब्री से इंतजार था।