image: Good news for unemployed -0417

अगर आप बेरोजगार हैं तो ये फॉर्म जरूर भरें… सरकार हर महीने देगी पैसा !

Apr 15 2017 8:00PM, Writer:मीत

आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार कार्यालय जाकर 15 कॉलम वाला एक फार्म भरना होगा। इसे भरने के बाद आप हर महीने सरकार की तरफ से भत्ता पा सकते हैं। कहा जा रहा है कि सरकार ही आपके खाते में पैसा जमा करेगी और वो भी हर महीने। कहा जा सकता है कि पीएम मोदी देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। इस सेल्फ डेक्लरेशन फार्म में आवेदक को अपनी शैक्षणिक योग्यता बतानी होगी। इसके साथ ही इस फॉर्म को भरने की शर्त ये है कि अभ्यर्थी की उम्र 20 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए। अभ्यर्थी को फॉर्म में अपनी आयु से संबंधित जानकारी भी चस्पा करनी होगी। इसके बाद आपको रोजगार कार्यालय में अपने पंजीकरण का ब्योरा देना पड़ेगा। इस बात को जरूर जान लीजिए कि अगर आपने एक साल पहले से अपना पंजीकरण रोजगार कार्यालय में करवाया है, तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

जैसे अगर आप 30 अप्रैल 2017 को ये फॉर्म भरने जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि रोजगार कार्यालय में आपका पंजकरण 30 अप्रैल 2016 से पहले का होना चाहिए। ऐसे ही युवाओं को सरकार की इस योजना के तहत भत्ता मिलेगा। इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आवेदन करने वाले व्यक्ति की सभी स्रोतों से आने वाली आय 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। फॉर्म में आवेदक को अपनी आय का भी ब्योरा देना पड़ेगा। अगर झूठा ब्योरा दिखाया तो सरकार आसानी से ये बात पकड़ लेगी। इसके अलावा इस फॉर्म में आपको अपनी पत्नी की आय के बारे में भी जानकारी डालनी होगी। पत्नी की आय को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी सेवा से निष्कासित किया गया व्यक्ति और अदालत से किसी जुर्म में 48 घंटे या इससे ज्यादा वक्त की सजा पाने वाले व्यक्ति को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर और स्वरोजगार के जरिये रुपया कमाने वाले आवेदक को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने सख्त नियम भी बनाए हैं कि अभ्यर्थी को हर साल के मार्च महीने में सेल्फ डेक्लरेशन फार्म भरना होगा। सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरने के बाद भी अगले साल के लिए आवेदक का भत्ता जारी रहेगा। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको कौशल विकास भत्ता मिल रहा है तो आपको सरकार की तरफ से ये भत्ता नहीं मिलेगा। पब्लिक सेक्टर, सरकारी एजेंसी, बोर्ड या कारपोरेशन और निकाय में काम कर चुके युवाओं को भी ये भत्ता नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर कहें कि सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए ये शानदार स्कीम लेकर आई है। अगर आप भी अभी रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको ये शानदार तोहफा मिल सकता है। कुल मिलाकर नियमों को ध्यान में जरूर रखें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home