उत्तराखंड की बेटी बनी ‘मिस इंडिया नॉर्थ जोन’...अब ‘मिस वर्ल्ड’ अवॉर्ड पर निशाना !
Apr 18 2017 9:58AM, Writer:मीत
आज हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गसाईं ने एक बार फिर से उत्तराखंड की शान बढ़ाई है। अनुकृति ने फेमिना मिस इंडिया 2017 कॉम्पिटीशन में जीत हासिल कर एक बार फिर से बुलंदियों को छुआ है। अनुकृति ने देहरादून ऑडिशन में गोल्डन टिकट जीता था। इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया नार्थ जोन प्रतियोगिता में भी अमुकृति मे जीत का परचम लहरा दिया। उन्होंने आठ कॉम्पिटीटर्स को हराकर मिस इंडिया नॉर्थ जोन खिताब जीता। अब अनुकृति के सामने अगला लक्ष्य है। 25 मई से मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी अनुकृति उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिल्ली के एक होटल मे आयोजित मिस इंडिया नार्थ प्रतियोगिता में लैसडौन की रहने वाली अनुकृति गुसाईं ने आखिरी 8 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया नॉर्थ जोन का खिताब अपने नाम किया।
अनुकृति ने बताया कि इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता 2017 में देश के हर राज्य से एक लड़की अपने-अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में 30 प्रदेश की युवतियां प्रतिभाग कर रही है। अनुकृति अगले महीने 25 मई से 25 जून तक मुम्बई में आयोजित होने जा रही मिस इंडिया प्रतियोगिता 2017 में हिस्सा लेंगी। यहां आपको ये भी बता दें कि अनुकृति ने साल 2013 में मिस इंडिया एशिया पेसेफिक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस वक्त देश का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने मिस एशिया पेसेफिक वर्ल्ड में टॉप फाइव में स्थान पाया था। अब एक बार फिर से उनका मकसद मिस इंडिया वर्ल्ड बनकर इस साल की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतना है। इस बार उत्तराखंड की इस बेटी के इरादों को देखकर लग रहा है कि आने वाले वक्त में ये बेटी मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर लेगी।
अनुकृति को मिली इस कामयाबी पर उनके पिता उलाम गुसाईं, माता नर्मदा गुसांई, छोटी बहन अवंतिका, भाई उदित के साथ ही उनके परिवार और दोस्त काफी उत्साहित है। अनुकृति के भाई ने अनुकृति को मिली इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा है कि ये पूरे उत्तराखंड के लिए जीत है। इसके साथ ही अनुकृति के परिवार ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आगे चलकर सभी अनुकृति का सपोर्ट करें। 25 मई से 25 जून के बीच मुंबई में मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता आोजित होगी। आप इस कॉन्पिटीशन में वोटिंग के माध्यम से भी अनुकृति को जीत दिला सकते हैं। अनुकृति के परिवार ने अनुकृति को विजयी बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील भी की। राज्य समीक्षा की टीम की अनुकृति गुसाईं को बहुत बहुत शुभकामनाएं, जाओ अनुकृति आगे बढ़ो और उत्तराखंड का नाम रोशन करो।