image: Vijay mallya arrested -0417

बहुत बड़ी खबर: विजय माल्या गिरफ्तार ...भारत में होगा पापों का लेखा-जोखा !

Apr 18 2017 4:08PM, Writer:मीत

ब्रिटेन में रह रहे माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार कर दिया है। माल्या को कोर्ट में पेश करने के बाद भारत को सौंपा जा सकता है। आपको बता दें कि माल्या पर देशभर के बैंको का 9 हजार करोड़ रुपया बकाया है। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9 हजार करोड़ रुपये का बिल बकाया है। ये कर्ज माल्या को एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। पिछले साल मार्च में ही माल्या भारत से लंदन चले गए थे। उससे पहले उन्होंने USL के साथ एक डील की। इस डील के तहत माल्या को कंपनी से हटने के लिए 500 करोड़ से ज्यादा की रकम दी गई थी। तबसे माल्या ब्रिटेन में रह रहे थे। इसके साथ ही भारत में भी माल्या की कई संपतियों की नीलामी हो चुकी है। अब बताया जा रहा है कि स्कॉटलैंड यार्ड ने माल्या को अरेस्ट कर दिया है और अब उसकी कोर्ट में पेशी होगी। इससे पहले माल्या को कर्ज देने वाले बैंकों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में गोवा के किंगफिशर विला को बेच दिया था।

किंगफिशर विला को 73.01 करोड़ रुपये में बेचा गया था। इससे पहले माल्या ने ट्वीट किया था और कहा था कि वो भारत के बैंकों से वन टाइम सेटलमेंट करना चाहते हैं। माल्या ने कहा था कि वन टाइम सेटलमेंट से कई केस को निपटाया गया है और वो भी यही करना चाहते थे। लेकिन भारत सरकार ने उनकी एक भी नहीं सुनी। सुप्रीम कोर्ट के बार बार नोटिस देने के बाद भी माल्या के कान में जूं तक नहीं रेंगी थी। आखिरकार कोर्ट ने माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही लग रहा था कि माल्या पर सरकार जल्द ही कोई बड़ी एक्शन ले सकती है। आपको याद होगा कि इससे पहले सरकार ने कहा था कि माल्या को प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाया जा सकता है और इसके लिए तमाम कोशिशें भारत सरकार कर रही थी। अब कहा जा रहा है कि स्कॉटलैंड यार्ड को इस मामले में बडी़ कामयाबी मिली है।

इसके साथ ही सीबीआई ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि माल्या को अरेस्ट किया जा चुका है। अपने ट्वीट्स के जरिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले माल्या के सामने अब कोई भी रास्ता नहीं बचा है। आपको बता दें कि भारत के गृह मंत्रालय ने मनी लॉन्डरिंग की जांच के लिए माल्या को वापस भारत लाने के लिए एक्सटर्नल अफेयर्स मंत्रालय को रिक्वेस्ट भेजी थी। भारत और ब्रिटेन के बीच 1992 में म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी यानी MLAT हुई । इसके तहत दोनों देशों के बीच आपराधिक केस में आरोपी शख्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें आरोपी की कस्टडी भी शामिल है। कुल मिलाकर कहें तो भगोड़ा विजय माल्या अब भारत सरकार के शिकंजे में होगा। आपको एक बार फिर से बता दें कि माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड ने अरेस्ट किया है और अब माल्या की कोर्ट में पेशी होगी। इसके बाद ही उसे भारत को सौंपा जाना है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home