image: Religious places will be tax free in uttarakhand-0417

सीएम त्रिवेंद्र का भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘हठयोग’...कर मुक्त होंगे उत्तराखंड के धार्मिक स्थल !

Apr 19 2017 7:40PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को अब कर मुक्त बनाया जाएगा। जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को जल्द ही व्यावसायिक करों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ठोस नीति बनाएगी। हरिद्वार में जिन आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होती हैं, उन्हें कर मुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने चार साल पहले धार्मिक स्थलों पर व्यवसायिक कर को थोपने का काम किया था। दरअसल सीएम श्री निरंजनी अखाड़े में आयोजित संतों और महंतों के आशीर्वाद समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी विकास के साथ ही दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार हठयोग करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना राज्य सरकार का बड़ा लक्ष्य है।

इसके साथ ही सीएम ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कई घोटाले किए, जिस वजह से राज्य विकास के मामले में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को भव्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर साधु समाज और अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन से नई योजनाएं तैयार की जाएंगी। इस मौके पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार की नमामि गंगे, चारधाम योजना से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। तीर्थ यात्री देवभूमि उत्तराखंड और अध्यात्म की राजधानी हरिद्वार में सुरक्षा के साथ यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार धर्म सत्ता के आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ रही है। इसके अलावा भी इस समारोह की कई बड़ी बातें हैं।

इसके अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सभी को विश्वास दिलाया कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का निर्माण होगा। सीएम रावत के निरंजनी अखाड़ा पहुंचने पर साधु समाज ने उन्हें को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम को आशीर्वाद भी दिया। इस समारोह में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार को बदबू से मुक्त करने के लिए शहरवासियों को सलाह दी कि वो निगम का सहयोग करें। घरों से निकलने वाले फलों के कचरे से एंजाइम तैयार कर बदबू दूर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ये प्रयोग किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी में भी ये पहल जल्द ही शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनगरी में घुमंतू गायों के लिए जल्द ही गोशाला बनायी जाएगी, ताकि वे सड़कों पर ना घूमें। इसके लिए जिलाधिकारी को जमीन तलाशने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले तक गोशाला का निर्माण कार्य किसी भी सूरत में पूरा कर लिया जाएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home